चक्रवाती तूफान टाक्टे: ऊ०प्र०, दिल्ली, समेत देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवाती तूफान टाक्टे: ऊ०प्र०, दिल्ली, समेत देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवाती तूफान टाक्टे: ऊ०प्र०, दिल्ली, समेत देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
चक्रवाती तूफान टाक्टे अपना असर उत्तर भारत के मौसम पर भी छोड़ रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैँ। यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जबकि पहाड़ों में अतिवृष्टि के आसार हैं।

हमारे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस चक्रवात का असर भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुदी बादी की बरसात हो रही है। जिसे चक्रवात का ही असर माना जा रहा है। तूफान टाक्टे गुजरात से निकलकर राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। अरब सागर से उठा चक्रवात टाक्टे (Tauktae) मंगलवार रात को और कमजोर पड़ गया है। लेकिन चक्रवात टाक्टे के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि टाक्टे के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार बुधवार को यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसस विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी की कई जगहों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है। दिल्‍ली-एनसीआर में बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्‍लभगढ़, नोएडा), पानीपत, गन्‍नौर, सोनीपत, गोहाना, बहजोई, सहसवान, नरोरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गलौटी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला में बारिश होगी। (सूत्र)

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे