ऑनलाइन ओपीडी बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए गए सीएचओ

ऑनलाइन ओपीडी बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए गए सीएचओ

ऑनलाइन ओपीडी बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए गए सीएचओ

ओपीडी बढ़ाने के लिए संगिनियों को भी प्रशिक्षित करेंगे सीएचओ

आईएनन्यूज महराजगंज डेस्क:
कोरोना काल में घर बैठे समुचित इलाज के लिए सरकार ने ऑनलाइन ओपीडी ( ई-संजीवनी) की व्यवस्था की है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। ऐसे में ऑनलाइन ओपीडी बढ़ाने के लिए राज्य स्तर से कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स( सीएचओ) को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी सीएचओ को निर्देशित किया है कि अब सभी सीएचओ अपने अपने क्षेत्र की संगिनियों को भी प्रशिक्षित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन ओपीडी का लाभ मिल सके।
जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक ने बताया कि सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस कम्प्यूटिंग ( सी-डीएसी) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक गौरव ने जूम प्रशिक्षण के जरिये तकनीकी जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर अधिक से अधिक लोगों को ईं-संजीवनी ओपीडी का लाभ दिलाएं।
जिन लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल हो उन्हें ऑनलाइन ओपीडी के जरिये इलाज कराने की जानकारी दें ताकि उन्हें उपकेन्द्र पर भी न आना पड़े। वह लोग खुद ऑनलाइन पंजीकरण कराकर घर बैठे इलाज करा सकें।
जिन लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल न हो उन लोगों का ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा अपने मोबाइल के जरिये उपलब्ध कराएं। प्रयास हो कि कोरोना काल में अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन ओपीडी का लाभ मिल सके।
सभी सीएचओ अपने अपने क्षेत्र की संगिनियों को भी ऑनलाइन ओपीडी के बारे में भी प्रशिक्षित कर दें ताकि वह लोग भी लोगों ई-संजीवनी ओपीडी के जरिये लोगों की ऑनलाइन इलाज करा सकें।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सीएचओ में सुनीता, रीमा, गरिमा, प्रीति, ममता, अमृता, रागिनी, सलोनी, नीलम, सुनीता, अल्पना, दीक्षा, महेश, प्रांची, रीना, सौम्या, मनोज, सरिता व ब्यूटी शामिल हैं।
——-
4720 मरीजों ने लिया ईं-संजीवनी ओपीडी का लाभ

डीसीपीएम ने बताया कि कोरोना काल में धीरे धीरे ई-संजीवनी ओपीडी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 80 लोगों ने ऑनलाइन इलाज कराया है। ऑनलाइन ओपीडी सेवा शुरू होने से लेकर 28 मई तक कुल 4720 मरीजों ने ई-संजीवनी ओपीडी के जरिये अपना इलाज कराया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे