नौतनवा: अब नही रहे हम सबके मित्र सलीम खान, शोक
नौतनवा: अब नही रहे हम सबके मित्र सलीम खान, शोक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान के चचेरे भाई व नगर के युवा प्रतिष्ठित व्यवसाई कांग्रेसी नेता वसीम खान के बड़े भाई सलीम खान का बीती रात स्वर्गवास हो गया। करीब 49 वर्ष के सलीम खान काफी हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे । इनसे एक बार जो भी मिलता वह इनका मित्र बन जाता था। और यह मित्रता जीवन भर निभाने की संकल्प ले लेते थे। ऐसा मित्र आज हमारे बीच में नहीं है, हमें बेहद दुख है।
इनके स्वर्गवास की सूचना से नगर में शोक की लहर है, जिनका अंतिम संस्कार आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे नौतनवा स्थित कब्रिस्तान पर किया जाना तय है।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से गुड्डू जायसवाल पत्रकार, विंध्याचल अग्रहरि, राजीव शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





