सरपंच ने तय कर दी आबरू की कीमत,पचास हजार रुपया व पांच चप्पल

सरपंच ने तय कर दी आबरू की कीमत,पचास हजार रुपया व पांच चप्पल

सरपंच ने तय कर दी आबरू की कीमत,पचास हजार रुपया व पांच चप्पल
आई एन न्यूज कोठीभाार डेस्क:
गांब के पंचो द्वारा कोठीभाार थाना क्षेत्र के एक गांव में आबरू की कीमत 50 हजार रुपये व पांच चप्पल तय कर दी गई। गांव के प्रधान ने समझौता करा कर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया। भरी पंचायत में हुए इस फैसले से जब पीड़ित बालिका के स्वजन सहमत नहीं हुए तो मामला बढ़ गया। समझौते का पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो महकमे के अधिकारियों ने धारा नरम करते हुए दुष्कर्म की जगह महज छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने बालिका का मेडिकल परीक्षण व 164 का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
बता दे की कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। इसी मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत में सुलह समझौता कराने का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 23 जून को अपनी नाबालिग बेटी से खेत मे दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। जिसके बाद गांव में 24 जून को ग्राम प्रधान ने एक पंचायत कर पीड़ित स्वजन को दबाव देकर आरोपित को एक बार माफ करने व दुबारा गलती करने पर सजा देने के शर्त पर मामला रफा दफा कर दिया। भरी पंचायत में आबरू की कीमत पांच चप्पल व पचास हजार रुपये भी लगाई गई।
पंचयत के इस फैसले से दुखी होकर पीड़िता के स्वजन ने पंचायत के फरमान की एक प्रति 25 जून को इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दी। जिसके बाद आनन- फानन में कोठीभार पुलिस ने देर शाम आरोपित युवक संजय के खिलाफ दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे