सोनौली: हत्या आरोपी अहद की तलाश में पुलिस ने किया छापेमारी

सोनौली: हत्या आरोपी अहद की तलाश में पुलिस ने किया छापेमारी

सोनौली: हत्या आरोपी अहद की तलाश में पुलिस ने किया छापेमारी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली के जुगौली गांव में छुरे बाजी में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल मामले में नामजद पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद छठे अभियुक्त की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दिया है।
सोमवार की दोपहर को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने अभियुक्त अहद खान की तलाश में आज कुंनसेरवा चौराहे पर स्थित उनके रिश्तेदारों के घर पर छापेमारी कर जांच पड़ताल किया। किंतु अहद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। और ना ही कोई सुराग मिल सका।
बताया गया है कि हत्या में छठा आरोपी अहद खान की तलाश में पुलिस सरहदी क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी कर कई घरों में सघन जांच किया। यहां तक की अहद की पत्नी को भी पुलिस आज कई घंटे तक हिरासत में लिए रखी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली दिनेश तिवारी ने कहा कि छठे अभियुक्त की तलाश में छापेमारी किया जा रहा है शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे