मधेशी और पहाड़ी में विवाद कराने की हो रही साजिश : पूर्व प्रधानमंत्री
मधेशी और पहाड़ी में विवाद कराने की हो रही साजिश : पूर्व प्रधानमंत्री
– बुटवल पहुंचे कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा ने की आपसी सौहार्द की अपील
आईएन न्यूज ब्यूरो, नेपाल से धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट
नेपाली कांग्रेस के सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा शनिवार को बुटवल में एक शैक्षणिक संस्थान के उद् घाटन समारोह में पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ने कहा कि कुछ लोग मधेशी व पहाड़ी लोगों में झगड़ा व विवाद कराने का षड्यंत्र कर रहे हैं। राजनैतिक स्वार्थ वश ऐसा करना नेपाल राष्ट्र के लिये अहितकारी है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मधेशी व पहाड़ी दोनों नेपाल राष्ट्र के अभिन्न अंग हैं। नेपाली संविधान में मधेशी मांगों को निहित कराने की वार्ता चल रही है। मगर कुछ लोग अलगाव वाद की विचारधारा से अपना राजनैतिक उल्लू सीधा कर रहे हैं। जो गलत है।
शेरबहादुर देउवा ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव में सभी को बढ़चढ कर हिस्सा लेना चाहिए और मधेशी पहाड़ी जैसे विवाद को दरकिनार कर नेपाल राष्ट्र के विकास के बारे में सोंचना चाहिए।

