मधेश प्रदेश की मांग व संविधान संशोधन के बिना चुनाव असम्भव-युवराज मौर्या

मधेश प्रदेश की मांग व संविधान संशोधन के बिना चुनाव असम्भव-युवराज मौर्या

मधेश प्रदेश की मांग व संविधान संशोधन के बिना चुनाव असम्भव-युवराज मौर्या

– नवलपरासी के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं पर तालाबंदी कर लटकाए गए काला झण्डा

 आई एन न्यूज ठूठीबारी /महराजगंज  सरकार द्वारा घोषित चुनाव को ले अब मधेशी मोर्चा सहित तराई-मधेश विद्यार्थी फ्रंट ने भी अपने तेवत तीख़े कर लिए है। सदर मुकाम परासी में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय महासचिव युवराज मौर्या ने चेतावनी भरे लब्जो में कहां कि सरकार के इस निर्णय से मधेशी समुदाय अपमानित हुई है। जबतक मधेशी समुदाय की मांगों सहित संविधान में संशोधन नहीं किया जाता तबतक चुनाव करा पाना असम्भव है।

      नवलपरासी के सदर मुकाम परासी में तराई-मधेश विद्यार्थी फ्रंट के केन्द्रीय महासचिव युवराज मौर्या ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहाँ कि अब इस लड़ाई में छात्र भी शिरकत करने लगे है। अगर सरकार मधेशी समुदाय के लोगों की मांगे व संविधान संशोधन के बिना अपनी मनमानी पर आमादा हो जनता पर चुनाव थोपेगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहाँ कि सरकार के इस निर्णय से जंहा देश एक बार फिर युद्ध की तरफ जाएगा वही गृह युद्ध की स्थिति आ सकती है। नवलपरासी के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं त्रिभुवन कैम्पस, बेलाटारी कैम्पस, पाल्ही बहुमुखी कैम्पस सहित तमाम संस्थाओं पर तालाबंदी कर काला झण्डा फहराया गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे