ईदुल अजहा : मुंबई की मस्जिदों पर पुलिस का सख्त पहरा, घरों में नमाज अदा करने की अपील :

ईदुल अजहा : मुंबई की मस्जिदों पर पुलिस का सख्त पहरा, घरों में नमाज अदा करने की अपील :

ईदुल अजहा : मुंबई की मस्जिदों पर पुलिस का सख्त पहरा, पुलिस ने घरों में नमाज अदा करने का किया अनुरोध :

( रिजवान रवान )

आईएन न्यूज मुंबई डेस्क :

आज बुधवार को भारत में ईदुल अजहा (बकरा ईद) का त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जा रहा है । जिसमें स्थानीय मस्जिद के इमाम द्वारा सुबह के निर्धारित समय पर मस्जिद या इदगाहों में सामूहिक रूप से दो रकअत खास नमाज अदा करनी होती है । फिर लोग घरों पर जाकर अपने अपने जानवरों की कुर्बानी करते हैं , जैसा की उनको इस्लाम में करने के लिए आदेश मिला है । लेकिन कोरोना की जारी दिशा निर्देश एवं तीसरी लहर के संकेत के मद्देनजर मुंबई पुलिस इस बार पूरी तरह से सतर्क है । मुंबई में आज भोर में जब लोग मस्जिदों पर ‘ इदुल अजहा ‘ की नमाज अदा करने पहुंचे तो उन्हें वहां से बैरंग ही लौटना पड़ा । क्योंकि मस्जिद के गेट पर ही पुलिस आफिसर खड़े थे । और लोगों को अंदर जाने से मना कर रहे थे । मस्जिद के गेट भी बंद थे । और आसपास भारी पुलिसबल तैनात थे अगर बात करें भायखला के मदनपुरा की तो यहां पर भी सभी मस्जिदों पर वही नजारा देखने को मिला । मदनपुरा की बड़ी मस्जिद के बाहर कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी । जिसे देख पुलिस के भी हाथ पांव फूलने लगे । लेकिन पुलिस द्वारा समझाने के बाद कुछ ही देर में सभी लोग चले गये । तथा कुछ ही देर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया गया । लोगों को बड़ी मस्जिद की गली में जाने से ही पुलिस द्वारा रोका जाने लगा । एवं पुलिस ने अपने वाहनों में लगे लाउडस्पीकर द्वारा लोगों से मार्मिक अनुरोध भी किया । पुलिस द्वारा बोले गये शब्द (आप सभी को नागपाड़ा पुलिस की तरफ से ईद मुबारक, आप लोग अपने अपने घरों में नमाज अदा करें , एवं पुलिस का सहयोग करें ) इसके बाद रोड पर सन्नाटा छा गया । लोग घरों में नमाज अदा करने के लिए जाने लगे ।
( मुंबई महाराष्ट्र )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे