नौतनवा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए बबलू यादव, प्रधानों ने दी बधाई– देखे वीडियो
नौतनवा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए बबलू यादव, प्रधानों ने दी बधाई– देखे वीडियो
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विकासखंड में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के बाद से ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के खासकर नौतनवा विकासखंड में ग्राम प्रधान लामबंद हो गए हैं। जिसका परिणाम आज रविवार को खुलकर देखने को मिला।
नौतनवा कस्बे के एक बड़े मैरिज हॉल में नौतनवा विकासखंड के ग्राम प्रधान उपस्थित होकर अपनी एकता और संख्या का प्रदर्शन किया। प्रधानों ने खुले शब्दों में कहा कि हम सभी ग्राम प्रधान एक हैं और एक रहेंगे। हमने अब तक किसी को अपना अध्यक्ष नेता नहीं चुना था। आज हम लोग स्वेच्छा से बैठक हाल में उपस्थित होकर हम लोगों ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन चौधरी ने किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।
बता दें कि आज की इस बैठक में नौतनवा विकासखंड के 70 ग्राम प्रधान व कुछ के प्रतिनिधि मौजूह रहे।
सर्वप्रथम प्रधानों ने आपस में एक बैठक की और सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का प्रयास किया किंतु सफलता न मिलने पर अध्यक्ष पद के लिए बबलू यादव, विजय मद्धेशिया और मुफ्ती अख्तर रजा का नाम आया जिस पर सभी ने बबलू यादव के नाम पर अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से उन्हें अपना अध्यक्ष चुन लिया। मनोज उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय मद्धेशिया, महामंत्री मुफ्ती अख्तर रजा,
इस मौके पर मुख्य रूप से संजय सिहं, विनय मिश्रा, हैदरअली, पप्पू यादव,बलरामयादव, आशुतोष सिंह, महेंद्र यादव, निम्न प्रधान मौजूद रहे देखें पूरी सूची–








































