कांग्रेस पार्टी का नौतनवा तहसील में महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन- देखें वीडियो
कांग्रेस पार्टी का नौतनवा तहसील में महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन- देखें वीडियो
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
कांग्रेस का देशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में आज नौतनवा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में गांधी चौक से पैदल मार्च करते हुए नौतनवा तहसील पहुंचकर तहसील में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार नारेबाजी किया। और
प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को को संबोधित एक मांगपत्र उपजिला अधिकारी नौतनवा को सौंपा।
आज मंगलवार की दोपहर को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सरकार के विरोध में गांधी चौक से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए नौतनवा तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया।
इसके पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए नौतनवा थाने की बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स कस्बे के गांधी चौक पर एकत्रित होकर किसी भी स्थित ले निपटने के लिए तैयार रही। दो दरोगा दर्जनभर सिपाहियों के साथ गांधी चौक पर मुस्तैदी के साथ डटे रहे।
बता दे की कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहित किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर गए और जबरजस्त प्रदर्शन कर विरोध जताया । सरकार के विरोध में जमकर गरजे।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेसी नेता विजय सिंह, कृष्ण चंद पांडे, राकेश त्रिपाठी, राजन शुक्ला, अबरार इराकी, सदा मोहन उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





