फरेंदा में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि
फरेंदा में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
माँ भारती के अमूल्य रत्न और मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के मौके पर पूरा राष्ट्र कृतज्ञता के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज छठवी पुण्यतिथि वृक्षारोपण कर मनाया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के मुख्यातिथि नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहां कि
मिसाइल मैन के नाम से मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का आज के ही दिन का निधन हुआ था। आखिरी सांस तक देश सेवा के मिशन में ही लगे रहे ।
कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलॉन्ग में उस वक्त हो गया था, जब आईआईएम में लेक्चर दे रहे थे। हर किसी को सपने देखने की सीख देने वाले अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर उनको नमन करते है।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के विकास चौरसिया,आनंद साहू , विक्की अग्रहरि, युवा मोर्चा के शिवम जायसवाल, नवीन सोनकर ,राकेश कंजड़, दीपक चौरसिया,गोलू चौबे अजहर अली, आकाश चौरसिया, हिमांशु अग्रहरि, मोहम्मद वसीम,शिव राम पासवान यदि लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





