नौतनवां : भाजपा नेताओं का नाम सुनते ही दरोगा जी भड़क जाते हैं, सीओ बोले- होगी जांच
नौतनवां : भाजपा नेताओं का नाम सुनते ही दरोगा जी भड़क जाते हैं, सीओ बोले- होगी जांच
नौतनवा थाने के दरोगा गौरव यादव ने पीड़िता को भगाया, सीएम से शिकायत
आई एन न्यूज न्यूज़ नौतनवा डेस्क: इस समय नौतनवा पुलिस सत्ता पक्ष के नेताओं का नाम लेते ही भड़क जा रही हैं। फरियादी अगर भूल से भी है यह कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जी ने हमें भेजा है तो पुलिस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जा रहा है। पुलिस की कारगुजारी इस समय खासा चर्चा में है।
भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य महाराजगंज जितेंद्र जयसवाल नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 11 मौलाना आजाद नगर निवासी अनीता गुप्ता ने जनसुनवाई शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया है कि नौतनवा थाने के दरोगा गौरव यादव इस समय भाजपा नेताओं से काफी चिडे हुए हैं। भाजपा का नाम सुनते ही वह भड़क जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय खासा में चर्चा में आया जब अनीता गुप्ता को उसके पाटीदारों ने किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमे पाटीदारों ने अनीता गुप्ता और उनकी बेटी और नाबालिग पुत्र को को बुरी तरह मारा-पीटा उसके जेवर भी छीन लिए। जब इस बात की शिकायत को लेकर अनीता नौतनवा थाने में पहुंची और महिला डेस्क को अपनी शिकायत दर्ज कराया तो मौके पर मौजूद दरोगा गौरव यादव ने महिला अनीता से पूछा कि किसने भेजा आपको। महिला ने कह दिया भाजपा के नेता जी इतना सुनते ही दरोगा जो भड़क गए और महिला को उल्टा सीधा बोलते हुए उसके पुत्र को ही मारपीट कर भगा दिया। इस बात की जानकारी भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश पांडे से किया, लेकिन उन्होंने भी पीड़ित महिला के मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
भाजपा नेताओं से खार खाए बैठकर गौरव यादव इस समय भाजपा नेता का नाम सुनते ही भड़क जाते हैं। इस बात की चर्चा पूरे नौतनवा में गूंज रही है।
इस मामले में जितेंद्र जायसवाल ने कहा की नौतनवा पुलिस द्वारा सत्ता पक्ष के नेताओं या जनप्रतिनिधियो का उपेक्षा कर रही है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिले के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मोर्चा खोलेंगे।
इस संबंध में कोमल प्रसाद मिश्रा क्षेत्राधिकारी नौतनवा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं इसकी जांच कर आऊंगा। पीड़ित पक्ष को मेरे पास भेजिए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





