भाजपा-नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट, जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष

भाजपा-नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट, जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष

भाजपा-नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट, जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष

आई एन न्यूज आगरा डेस्क: भाजपा के आगरा बैठक में जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 बेहद करीब हैं। अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगें। केंद्र के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ को मजबूत बनाइए प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नड्डा ने संकेत दिया कि नॉन परफॉॄमग मंत्री व विधायकों का टिकट कट सकता है।
उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद और एटा में बन रहे मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज का म्यूजियम आदि विषयों को रखा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ की मजबूती और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए। बता दें कि रविवार को होटल ताज विलास में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गइ थी।
बैठक को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संगठन के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित किए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सात घंटे आगरा में रहकर संगठनात्मक चिंतन किया।
बैठकों में हिस्सा लेने वालो में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में शामिल हुए हैं।
उ०प्र०।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे