रक्षा मन्त्री ने रखा विद्यालय भवन का आधारशिला
रक्षा मन्त्री ने रखा विद्यालय भवन का आधारशिला
– नवलपरासी के दाउन्ने गाविस में आयोजित हुआ कार्यक्रम
– एमाले व माओवादी पार्टी छोड़ करीब 3 सौ लोगो ने लिया नेपाली कांग्रेस की सदस्यता
आई एन न्यूज ठूठीबारी/महराजगंज
देश की तरक्की युवा वर्ग से जुडी हुई है वही हमारे देश के भविष्य है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा समाज, क्षेत्र व राष्ट्र का विकास होता है। दिन सोमवार को नवलपरासी के दाउन्ने गाविस में आयोजित वी.पी. स्मृति भवन शिलान्यास व क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान अपने संबोधन में नेपाल के रक्षा मन्त्री बालकृष्ण खाड़ ने कही।
जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित कार्यक्रम में नवलपरासी के दाउन्ने गाविस स्थित वी. पी. स्मृति भवन शिलान्यास व क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मलेन में हिस्सा लेने आये नेपाल के रक्षा मन्त्री बालकृष्ण खाड़ ने शिक्षा के बिना किसी भी समाज व देश का विकास संभव ना होने की बात करते हुए क्षेत्रो को आह्वान किया कि वह पूरी तंमन्यता के साथ अपनी शिक्षा पूरी करे सरकार हर समाज व वर्ग के लिए शिक्षा का द्वार खोल रखी है । जिसमे सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला सबको शिक्षित करने सपना संजोया है। इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम हिस्सो से कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया वही एमाले व माओवादी पार्टी से करीब 3 सौ कार्यकर्ताओ ने सदस्यता छोड़ नेपाली कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व गृहराज्य मन्त्री देवेंद्रराज कंडेल ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यक्रताओं का अभिनदंन करते हुए कहाँ कि देश का विकास ही नेपाली कांग्रेस पार्टी की सोच है और विकासवादी विचारधारा के लोग इससे जुड़ रहे है। इस मौके पर सभापति दामोदर जीसी, विशिष्ठ अतिथि क्षेत्र संख्या 5 के सांसद विक्रम खनाल, क्षेत्र संख्या 6 से सांसद देवकरण जायसवाल, कांग्रेस जिला सभापति विष्णु लामिछाने सहित हज़ारो की तादात में नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।





