वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे लखनऊ, हो रहा भव्य स्वागत
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे लखनऊ, महाराजगंज के लिए प्रस्थान, सिद्धार्थनगर में होगा भव्य स्वागत
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री-भारत सरकार का जन आशीर्वाद यात्रा का आज प्रदेश मे प्रथम आगमन को लेकर उनके गृहराज्य से लेकर गृह नगर तक स्वागत की जोरदार तैयारियां हो रही हैं।
बता दें कि श्री चौधरी मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने प्रदेश से होते हुए अपने गृहनगर आ रहे हैं।
गृहनगर में जन आशीर्वाद लेने के लिए आज सोमवार की सुबह 9:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से चलकर लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या होते हुए बस्ती में रात्रि विश्राम करेगें ।उक्त आशय की जानकारी लखनऊ से उनके स्वागत में लगे नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद चौधरी ने इंडो नेपाल न्यूज़ को को बताया है कि लखनऊ से एक बड़े काफिले के साथ श्री चौधरी कुछ ही पल में प्रस्थान करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जा रहा है।
एयरपोर्ट से निकलकर प्रथम स्वागत सम्मान कार्यक्रम बाराबंकी के बाईपास बहराइच रोड पर नहर चौपुला तिराहे पर करीब 10:00 बजे धीरेंद्र वर्मा अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बाराबंकी द्वारा श्री चौधरी का भव्य स्वागत किया जायेगा, वहां से चलकर सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम करेगें। सिद्धार्थनगर जिले में भी भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। 18 अगस्त को प्रातः वहां से महाराजगंज जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तर प्रदेश।





