राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति आज पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित बंशी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शनों के लिए भारी जनसैलाब यहां पर उमड़ा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की।
नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य सहित कई राजनीतिक हस्‍तियां मौजूद रहीं। अंतेष्टि स्थल के पास लोगों की भारी भीड़ रही। पुरहित मंडल ने शांति पाठ शुरू क‍िया। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे