सोनौली बॉर्डर: नेपाली सीमा में 120 बोरी विदेशी मटर के साथ एक गिरफ्तार
सोनौली बॉर्डर: नेपाली सीमा में 120 बोरी विदेशी मटर के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज/ नेपाल/ भैरहवा
महेश गुप्ता
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे रूपंदेही जिले के मैनिहवा पुलिस चौकी के जवानों ने सेमरहवा से एक नेपाली नंबर की पिकअप पर 120 बोरी विदेशी मटर लादकर भारतीय सीमा की तरफ जा रहे वाहन को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और जांच किया था उसमें विदेशी मटर बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए माल और वाहन समेत आवश्यक कार्रवाई के लिए
भैरहवां भंसार कार्यालय को सौंप दिया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जनन्नाथ यादव निवासी नेपाल बताया है।
रुपन्देही जिले के पुलिस के प्रवक्ता ( प्रहरी नायब उपरीक्षक) सत्यनारायण थापा ने बताया हैं कि विदेशी मटर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मोटर वाहन के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवां भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
रूपंदेही नेपाल।








































