नौतनवा- सरहदी गांवमें अपर आयुक्त प्रशासन ने लगाई चौपाल, जाना गांव का हाल

नौतनवा- सरहदी गांवमें अपर आयुक्त प्रशासन ने लगाई चौपाल, जाना गांव का हाल

नौतनवा- सरहदी गांव में अपर आयुक्त प्रशासन ने लगाई चौपाल, जाना गांव का हाल
आई एन न्यूज नौततवां डेस्क:
अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर
अजय कांत सैनी आज सोमवार की तीसरे पहर भारत नेपाल सीमा से सटे सरहदी गांव अरघा गांव में चौपाल ग्रामीणों को जागरूक किया और उनसे तमाम आवश्यक जानकारियां ली।
खबरों के मुताबिक अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर के सरहदी गांव में चौपाल लगाने को लेकर स्थानिक शासन सुबह से ही काफी भागदौड़ में रहा। तीसरे पर पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर में गांव में चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनसे वरासत, आय,जाति, श्रमिक कार्ड , निवास,परिवार रजिस्टर ,शौचालय आदि के बिषय में जिम्मेदारों व ग्रामीणों से जानकारी लिया ।
चौपाल में मुख्य रूप से एसडीएम नौतनवा रामसजीवन मौर्य ,ग्राम विकास अधिकारी सुनीता केसरी , हल्का लेखपाल श्रीराम गुप्ता , ग्राम प्रधान रमाशंकर उर्फ राजन , दिनेश सिंह पूर्वग्राम प्रधान‌ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे