विधायक नौतनवा अमनमणि बाइज्जत बरी होने पर क्या बोले– देखें वीडियो
विधायक नौतनवा अमनमणि बाइज्जत बरी होने पर क्या बोले– देखें वीडियो
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
नौतनवां से निर्दलीय विधायक व पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी व उनके साथियों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी। और आज उन्हें न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया।
बता दें कि नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी के इस मुकदमे के फैसले को लेकर नौतनवा विधानसभा के राजनीतिक दलों कि लोगों में सुबह से ही चर्चा थी कि परिणाम अमन के विरोध में आ सकता है, किंतु ऐसा नहीं हुआ माननीय न्यायालय ने अमन मणि को उक्त मामले में बाइज्जत बरी कर दिया। जिसके बाद चर्चाओं पर विराम लग गए।
बाइज्जत बरी होने के बाद अमनमणि ने अपने विधानसभा के लोगों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है जो बड़ी तेजी से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी सुने और देखें अमनमणि ने क्या कहा।
स्मरण रहे की लखनऊ के कैंट इलाके में 2014 में हुए ठेकेदार ऋषि कुमार पांडेय को अगवा करने व उनकी बदहाली के मामले में आज बृहस्पतिवार को फैसल आया है।
नौतनवां से निर्दलीय विधायक व पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी व उनके साथियों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी थी। विशेष जज पवन राय ने अपना फैसला सुरक्षित करते हुए 30 सितंबर आज की तारीख तय की थी।
मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले ठेकेदार ऋषि कुमार पांडेय का लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में ऋषि पांडेय की तहरीर पर कैंट थाने में नौतवना के विधायक अमन मणि त्रिपाठी, दो साथी संदीप त्रिपाठी व रवि शुक्ला पर अपहरण, फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने विधायक अमन मणि त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी व रवि शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।
28 जुलाई 2017 में कोर्ट ने अमन मणि सहित तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिये थे। अब इस मामले में एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने अमन मणि त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, रवि शुक्ला के खिलाफ सुनवाई पूरी कर फैसले के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की और आज अपना फैसला सुना दिया।
उत्तर प्रदेश।





