चौरीचौरा के युवक की नेपाल में डूबने से मौत
चौरीचौरा के युवक की नेपाल में डूबने से मौत
नवलपरासी/ नेपाल
चौरीचौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी एक युवक की नेपाल के मदार में नदी में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिवारिजनों को उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद कोहराम मच गया। हालांकि नेपाल पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया था।
देवीपुर गांव निवासी राजेश यादव 23 फरवरी को गांव के कुछ लोगों के साथ मदार स्थान पर गया था। वह उनसे बिछड़ गया था। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसके साथ गए लोग गांव लौट आए। परिवार के लोग जब दोबारा उसे खोजने तो वहां की पुलिस ने फोटो से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिवारिजनों को नदी से निकालने का फोटो भी उनको दिखाया। युवक की मौत की पुष्टि के बाद परिवार में कोहराम मच गया।





