महेशपुर बड़ी भन्सार बनाने की पहल 33 लोगो के खिलाफ हुआ चस्पा नोटिस

महेशपुर बड़ी भन्सार बनाने की पहल 33 लोगो के खिलाफ हुआ चस्पा नोटिस

महेशपुर बड़ी भन्सार बनाने की पहल 33 लोगो के खिलाफ हुआ चस्पा नोटिस। 

 

 

नवलपरासी: महेशपुर बड़ी भन्सार की कवायद में 33 के ख़िलाफ़ नोटिस हुआ चस्पा

 

– महज एक सप्ताह में देना होगा स्पष्टीकरण

सीमा से सटे शराब के दुकानों को भी मानक के अनुसार हटाये जाने सम्भावना

आई एन न्यूज ठूठीबारी /महराजगंज

भारत-नेपाल के बहुप्रतिक्षित नवलपरासी के महेशपुर में जंहा बड़ी भन्सार बनाये जाने की पहल का सभी ने दिल से स्वागत किया है वही सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर अबतक अपना जीवन यापन करते चले आ रहे शराब की दुकानदारों के पैरों तले ज़मीन ही खिसक गई है। कस्टम कार्यालय द्वारा जारी सूचि में 33 लोगो को चिन्हित कर एक नोटिस चस्पा कर दी गई है और महज सप्ताह भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहाँ गया है। 

 

      भारत-नेपाल की सीमा पर बसने वाले दोनों ही देशों के लोगो में ख़ुशी व्याप्त है कि उनका बहुप्रतिक्षित बड़ी भन्सार की मांग अब पूरी होने वाली है। इस बड़ी सौगात से जंहा बहुसंख्यक व्यपारियो को ख़ुशी मिली है तो कुछ व्यापारियो के पैरों तले ज़मीन ही खिसक गई है उनके समझ में नहीं आ रहा वह अब करे भी तो क्या जबकि सम्बंधित विभाग ने महज सप्ताहभर समय दे सम्बंधित लोगो से स्पस्टिकरण माँगा है। चस्पा किये गए सूची में प्रदीप, पशुपति, निरंजन, किशोर, अनिरुद्ध, अर्जुन, बैतूल अंसारी, म्हजिदा, रामराज, सावित्री, ब्रह्मा प्रसाद, लल्लन, सागरदास, सहबुन, जगीर, गुजराती, मैनुद्दीन, मिर्जा, फिरोज, साधु, मुकुन्दराज, फत्ते, जउला, लोढ़इ, इस्लाम, श्री निवास, कैलाशनाथ, झिनकू, अनवर, महेन्द्र, दुःखी सहित फत्ते का नाम शामिल है। इस प्रकार की कार्यवाही को देखते हुए भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी के व्यापारियो के माथो पर भी चिन्ता की लकीरें साफ देखी जा रही है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो नेपाल की सीमा से सटे सभी शराब के ठेकों को मानक के अनुसार सीमा से दूर किया जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे