लखीमपुर- हिंसा में मारे गए किसानों के लिये ‘अंतिम अरदास आज, सुरक्षा कड़ी

लखीमपुर- हिंसा में मारे गए किसानों के लिये ‘अंतिम अरदास आज, सुरक्षा कड़ी

लखीमपुर- हिंसा में मारे गए किसानों के लिये ‘अंतिम अरदास आज, सुरक्षा कड़ी
इंडो नेपाल न्यूज़ लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए मंगलवार को ‘अंतिम अरदास’ की जाएगी। अंतिम अरदास’ में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के किसान पहुंचने लगे हैं। सामूहिक अंतिम प्रार्थना में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।
अंतिम प्रार्थना के लिए राकेश टिकैत सहित किसान नेताओं ने लखीमपुर में डेरा डाल दिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘अंतिम अरदास’ में शामिल होने लखीमपुर खीरी जाएंगी। बताया जा रहा है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आज लखीमपुर जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
बताते चले कि तीन अक्टूबर की घटना लखीमपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर तिकुनिया-बनबीरपुर रोड पर हुई है, जब किसान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव बनबीरपुर जाने का विरोध कर रहे थे. इस घटना में चार किसान, एक पत्रकार और तीन अन्य की मौत हो गई थी। मरने वाले किसानों में दो लखीमपुर खीरी और दो पड़ोसी बहराइच जिले के थे।
आज अंतिम अरदास को लेकर सुरक्षा दिवस था कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स तैनात है।
इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। साथ ही पीएसी, पैरामिलेट्री, आरएपफ व एसएसबी को भी शहर से लेकर तिकुनिया तक मुस्तैद किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी रहेगी।
तिकुनिया कांड में मारे गए किसानों लवप्रीत सिंह निवासी पलिया, नछत्तर सिंह निवासी धौरहरा, दलजीत सिंह व गुरविंदर सिंह निवासी बहराइच के लिए अंतिम अरदास होनी है। इसके अलावा पत्रकार रमन कश्यप के लिए भी प्रार्थना सभा होगी। अंतिम अरदास का कार्यक्रम तिकुनिया में रखा गया है। उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे