बुधवार को ये तीन राशि वाले रहें सतर्क, हो सकती है धन हानि

बुधवार को ये तीन राशि वाले रहें सतर्क, हो सकती है धन हानि

बुधवार को ये तीन राशि वाले रहें सतर्क, हो सकती है धन हानि

(ज्योतिष डेस्क)

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
dainik rashifal
2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि व विवेक से जिन कामों को करेंगे, वह आपके अवश्य पूरे होंगे। आज आपको व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होगे। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समझाने में आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परेशान ना हो। कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम भी भी बिगाड सकते हैं। यदि नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें उनको संयम वह समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खीच सकता है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता हं।
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो उठेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें तनाव के कारण सिरदर्द आदि जैसी स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने मन के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा।
dainik rashifal
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने किसी बिजनेस पार्टनर से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुलह हो सकती है, लेकिन प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे,तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।
dainik rashifal
6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में डटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
dainik rashifal
7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक संस्था आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आप कोई धन निवेश करेंगे, तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन की समस्याओं को सुनकर परेशान होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होंगे।
dainik rashifal
8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, नहीं तो आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। आज आपको बुजुर्गों की बात सुनना अच्छा रहेगा। यदि उनके सलाह से किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकती है। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपने कुछ कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।
dainik rashifal
9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में संयम से काम लेना होगा। यदि आज आपके घर परिवार में कोई आपसी कलह हो, तो उसमें भी आज आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आज आप लाभ पा सकेंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
dainik rashifal
10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके घर, परिवार, बिजनेस अथवा नौकरी आदि से संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी की मदद से निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई चर्चा चल रही थी, तो आज आप उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि कोई भी परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उनको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
dainik rashifal
11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको आपकी वाणी विशेष सम्मान दिलवाएगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लाएगी। आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
dainik rashifal
12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपका उधार गया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा, लेकिन आपकी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।
dainik rashifal
13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको कुछ लाभ के ऐसे साधन प्राप्त होंगे, जिनकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उनकी आज कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उनका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। सूत्र

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे