नौतनवा के सभी मंदिरों में जितेंद्र जायसवाल ने टेका माथा,सुख समृद्धि की मांगा आशीर्वाद

नौतनवा के सभी मंदिरों में जितेंद्र जायसवाल ने टेका माथा,सुख समृद्धि की मांगा आशीर्वाद
नौतनवा के सभी मंदिरों में जितेंद्र जायसवाल ने टेका माथा,सुख समृद्धि की मांगा आशीर्वाद
कृष्णा बेरीवाला को सम्मानित करते हुए जितेंद्र जायसवाल

नौतनवा के सभी मंदिरों में जितेंद्र जायसवाल ने टेका माथा,सुख समृद्धि की मांगा आशीर्वाद
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नवरात्र के आज अंतिम दिन नगर के समस्त मठ मंदिरों के पुजारी एवं सेवादारों का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इसके उपरांत श्री जयसवाल ने सभी मंदिरों में माता के चरणों में शीश नवा कर उनसे नगर में खुशहाली और समृद्धि आशीर्वाद मागां।
गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे जितेंद्र जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम भारत भारत और नेपाल में विख्यात माता बनैलिया मंदिर के समस्त पुजारी एवं सेवादारों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने माता बनैलिया का दर्शन भी किया।
इसी क्रम में श्री श्याम शक्ति धाम, झारखंडी मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, काली मंदिर के मुख पुजारियों सहित सेवादारों को वस्त्र भेंट कर उनसे का आशीर्वाद लिया और माता का दर्शन कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। सम्मान के क्रम में श्री श्याम शक्ति धाम नौतनवा के अध्यक्ष कृष्णा बेरीवला को भी अंग वस्त्र भेंट कर सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से राजन वर्मा नगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी, किशन मद्धेशिया, उमा शंकर पांडे, अंकित वर्मा, मोहित वर्मा, विशाल मद्धेशिया, अनूप जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे