UP चुनाव: शिवपाल यादव ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान

UP चुनाव: शिवपाल यादव ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान

UP चुनाव: शिवपाल यादव ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:

परिवर्तन यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सेक्युलर दलों से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि सपा उनकी प्राथमिकता में है लेकिन पार्टी का विलय नहीं गठबंधन होगा।
उन्होंने दावा किया नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है।
प्रसपा की परिवर्तन यात्रा पुखरायां से शुरू होनी थी, लेकिन विपरीत मौसम के चलते यात्रा अहरौली शेख से जालौन के लिए रवाना हुई। इसके पहले अहरौली शेख बाईपास स्थिति एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सत्ता का परिवर्तन है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं। इससे पूंजीपतियों की आय 40 गुना बढ़ गयी है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों पर काला कानून थोपा गया है। प्रसपा की सरकार बनने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनाने की चाबी उनके पास है, वह सेक्युलर दलों से समझौता कर रहे हैं। सपा उनकी प्राथमिकता में हैं, लेकिन पार्टी का विलय नहीं सिर्फ गठबंधन ही संभव है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे