UP पुलिस स्मृति दिवस- सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली शोक परेड की सलामी
UP पुलिस स्मृति दिवस- सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली शोक परेड की सलामी
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क;
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज सीएम योगी ने बलिदानी चार पुलिसकर्मियों के परिवारीजन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कल्याण से जुड़ी घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस पर लखनऊ पुलिस लाइंन में शोक परेड की सलामी ली। इस अवसर पर डीजीपी मुकुल गोयल तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद थे।कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले चार बलिदानी पुलिसकर्मियों के सम्मान में आज लखनऊ पुलिस लाइंस में शस्त्र झुके थे। वहां शहीदों की अमर गाथाएं गूंज रही थीं। चार शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस स्मृति दिवस परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन चार बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके कल्याण से जुड़ी घोषणाएं भी कीं। पीएसी तथा नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के समान अवसर उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को भी उन्होंने सहमति दी। प्रदेश में पीएसी के 3040 आरक्षी व 1489 मुख्य आरक्षी के पदों को समाप्त करने और निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 45 व उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 2999 पदों के सृजन का प्रस्ताव भी है। इसके साथ पदोन्नति के समान अवसर प्रदान करने के लिए पदों के सृजन के प्रस्ताव के अतिरिक्त वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता में बढ़ोत्तरी समेत कुछ अन्य प्रस्ताव विचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर इस वर्ष बलिदानी शहीद उपनिरीक्षक स्वर्गीय प्रशान्त यादव, शहीद आरक्षी स्वर्गीय सोनू कुमार, स्वर्गीय हरविन्द्र सिंह व देवेन्द्र सिंह के परिवार को सम्मानित किया। एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 के मध्य देश में कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की शौर्य गाथाओं को याद किया गया।
आगरा के थाना खंदौली में तैनात उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। प्रशान्त कुमार मोटरसाइकिल से हमराह आरक्षी चन्द्रेसन के साथ गश्त कर रहे थे। ग्राम नहर्रा के पास अपराधी विश्वनाथ हाथ में तमंचा लेकर खड़ा था। प्रशान्त यादव ने मोटरसाइकिल से उतरकर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच अपराधी ने गोली चला दी थी। गोली लगने से घायल उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव की 24 मार्च 2021 को मृत्यु हो गई थी। वहीं मैनपुरी में तैनात आरक्षी हरविन्द्र सिंह भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान के गनर थे। छह नवंबर 2020 की शाम स्टेशन रोड के पास बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग की थी। हमले में शिवम सिंह की सुरक्षा में तैनात हरविन्द्र सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई थी।
उत्तर प्रदेश।





