पति ने पत्‍नी को दिया तलाक, फिर प्रेमी से करवा दी शादी- जानें क्‍यों

पति ने पत्‍नी को दिया तलाक, फिर प्रेमी से करवा दी शादी- जानें क्‍यों

पति ने पत्‍नी को दिया तलाक, फिर प्रेमी से करवा दी शादी- जानें क्‍यों

आई एन न्यूज कानपुर डेस्क:
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शादी इस समप चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक पति ने खुद ही अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने की इजाजत दे दी और उधर पति ने अपनी पत्नी की मोहब्बत के लिए अपने सात फेरे भुला दिए और खुद उसकी उसके प्रेमी से शादी करवाकर एक अनोखी मिसाल पेश की। क्या बात है आपको अटपटा अवश्य लग रहा है लेकिन यह सच है।
बताया जा रहा है कि पंकज की 6 महीने पहले ही कोमल नाम की लड़की से शादी हुई थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही पत्नी ने बता दिया था कि वो किसी दूसरे शख्स को पसंद करती थी। अब ये जान पति ने अपनी पत्नी को आजाद कर दिया। पहले तलाक दिया और उसके बाद खुद ही अपने सामने पत्नी की प्रेमी संग शादी करवा दी।
पंकज ने अपनी पत्नी की शादी कराने के लिए सारे नियमों का पालन किया। उन्होंने पहले कोमल को तलाक दिया और फिर सरकारी संस्था आशा ज्योति केंद्र में इनकी शादी के लिए सारे कागजात तैयार करवाए ।
अपनी तरफ से वकील भी वे खुद ही लेकर पहुंच गए। इस पूरी घटना के बारे में पत्नी कोमल कहती हैं कि मैंने अपने पति को शादी के कुछ दिन बाद ही बता दिया था कि मैं किसी और से मोहब्बत करती हूं। मेरे पति ने कहा था कि मैं जिसमें खुश हूं, वो ठीक है। ये दूसरी शादी मेरी किस्मत का ही खेल है। वहीं जिस प्रेमी से कोमल की शादी हुई है वे बताते हैं कि उन्होंने इस शादी के सपने देखना ही छोड़ दिया था। जब से कोमल की शादी हुई थी, उन्हें सबकुछ खत्म लग रहा था,लेकिन अब जब फिर उन्हें अपना प्यार मिला है, वे खासा खुश हैं।
उधर, दुल्हन प्रेमी पिंटू से अपनी हो रही शादी का सारा श्रेय पति पंकज को दे रही है। वहीं सखी केंद्र में इस शादी को संपन्न कराया गया जहां पर महिला पुलिस ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अनोखी शादी कानपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे