परसा मलिक- दो साधुओ के हत्यारे अब पुलिस की पकड़ से दूर नहीं

परसा मलिक- दो साधुओ के हत्यारे अब पुलिस की पकड़ से दूर नहीं

परसा मलिक- दो साधुओ के हत्यारे अब पुलिस की पकड़ से दूर नहीं
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव के काणर माता मंदिर पर दो साधुओ की हत्या के मामले के खुलासे के लिए पुलिस पुरी तत्परता से जुट गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले सप्ताह इस घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते सप्ताह महदेइया गांव के काणर माता के मंदिर पर रहने वाले एक साधु और साध्वी की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह से जाल बिछा दिया है। इतना ही नहीं हत्यारे पुलिस की पकड़ से अब दूर नहीं है।
बता दे की पुलिस टीम नेपाल से लेकर महदेइया गांव तक हत्या के कारण के सभी बिंदुओं पर बड़े ही गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक साधु और साध्वी उनसे जुड़े लोगों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।
सूत्रों की माने तो हत्यारे पुलिस की पकड़ से अब दूर नहीं हैं। शीघ्र ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्रा से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से सबका सहयोग मिल रहा है। निश्चित रूप से हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर नहीं है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले सप्ताह तक इस हत्या का खुलासा हो सकता है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे