नौतनवा- बाइक चुराते वाहन चोर रंगे हाथ धराया, आधा दर्जन वाहन नगर से उड़ाया
नौतनवा- बाइक चुराते वाहन चोर रंगे हाथ धराया, आधा दर्जन वाहन नगर से उड़ाया
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के तहसील गेट के सामने खड़ी एक बाइक को चुरा रहे चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नौतनवा पुलिस पकड़े गए चोर से गहन पूछताछ कर रही है । अब तक वाहन चोर आधा दर्जन वाहनों को नौतनवा के आसपास से चुराकर नेपाल में बेचने की खबरें प्रकाश में आ रही है।
खबरों के मुताबिक शुक्रवार की तीसरे पहर नौतनवा तहसील गेट के सामने खड़ी एक बुलेट को चुराने का प्रयास एक युवक कर रहा था। इसी बीच दुकान में बैठे वाहन स्वामी की नजर उस पर पड़ गई और जैसे ही चोर बाइक लेकर चलने का प्रयास किया उसे पकड़ लिया। शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्रित हो गए। पकड़ा गया वाहन चोर पहले घूमते घामते बाइक पर बैठा और फिर हिला डुला कर उसे देखा किसी के न टोकने पर बाइक का तार काटकर उसे डायरेक्ट किया और उसे लेकर चलने का प्रयास किया और पकड़ लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है । अब तक आधा दर्जन वाहनों को नौतनवा से चुराने की बात चोर द्वारा स्वीकार्य किए जाने की खबर आ रही है। पुलिस उन वाहनों के बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
नेपाल पुलिस के लोगों ने भी उक्त वाहन चोर से पूछताछ किया है। वाहन चोर नेपाल का बताया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































