सीओ के हस्ताक्षेप से पीडित महिला का केस दर्ज, पुलिस खेल रही नया खेल

सीओ के हस्ताक्षेप से पीडित महिला का केस दर्ज, पुलिस खेल रही नया खेल

सीओ के हस्ताक्षेप से पीडित महिला का केस दर्ज, पुलिस खेल रही नया खेलसीओ के हस्ताक्षेप से पीडित महिला का केस दर्ज, पुलिस खेल रही नया खेल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
कोल्हुई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर शनिवार की शाम को दबंग व्यक्ति द्वारा महिला को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटने और उसका मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिस ने नया खेल शुरू कर दिया है। एैसा चर्चा में है।
बताया गया है कि क्षेत्राधिकारी फरेंदा के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया, किंतु अभी तक घायल महिला का डॉक्टरी नहीं करा रही है। डॉक्टरी कराने में पुलिस टालमटोल कर रही है।
बता दें कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर प्रेमशिला नामक महिला किसी काम से गई थी । अभी वह चौराहे पर पहुंची थी कि एक व्यक्ति उन्हें लाठियों से एकाएक पीटने लगा,और इस कदर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा की महिला के कई जगह.अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट लगी हैं। महिला को लगी चोट दबंग युवक के बर्बरता पूर्वक पिटाई का उदाहरण सामने है। दबंग व्यक्ति की गुंडई को देख तुलसीपुर चौराहे के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। दबंग युवक काफी प्रभावशाली है। जिसके कारण पूरे मामले को स्थानीय पुलिस शुरू से ही हजम करने में जुटी है। कोलुहई पुलिस ने क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, किंतु उसकी चिकित्सकीय जांच नहीं करा रही है। और नहीं तो पीड़ित महिला को डराने तथा मुकदमा वापस लेने के लिए पुलिस नया खेल खेल रही है।
पीड़ित महिला प्रेमशिला पांडे ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया है कि पुलिस को अपने साथ हुए घटना की तहरीर दे रखी है। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस कप्तान महाराजगंज से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा सुनाएंगी । जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जाएंगी ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे