नौतनवां– मसीहियों ने धूम धाम से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व, निकाली प्रकाश यात्रा
नौतनवां– मसीहियों ने धूम धाम से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व, निकाली प्रकाश यात्रा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के रोमन कैथोलिक मसीहियों ने आग रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व पर धूमधाम के साथ प्रकाश यात्रा निकाला। इसके उपरान्त धर्मप्रांत की ओर से छ्पवा क्राइस्ट द किंग विद्यालय चर्च में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ख्रीस्त राजा का पर्व फादर शोबिन के नेतृत्व में क्राइस्ट द किंग स्कूल प्रागंण में मनाया गया।
आज शाम को विद्यालय प्रांगण में बिशप स्वामी थुरूरू टुत्तम , फादर लेविन फादर संतोष फादर शोविन आज धर्म गुरुओं के द्वारा पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद प्रकाश यात्रा निकाली गयी। प्रकाश यात्रा छपवा यात्रा छपवा स्थित विद्यालय से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए नौतनवा नगर के पुराने नौतनवा, अटल चौक ,घंटाघर चौराहा, पहुंच कर। घंटाघर चौराहे पर फादर बिन्नी ने लोगों को धर्म संदेश दिया। वहां से वापस लौट कर प्रकाश यात्रा विद्यालय परिसर पहुंचा। यहां पवित्र यूख्रिस्त का आशीष और मिस्सा बलिदान पर चर्चा किया गया।
इस मौके पर गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप स्वामी थुरूरू टुत्तम
उपस्थित थे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ख्रीस्त ने कभी खुद को राजा के रूप में प्रस्तुत नहीं किया। लेकिन, विश्वासियों ने उनकी शिक्षा और जीवन को मुक्तिदाता और उन्हें अपने राजा के रूप में स्वीकार किया। प्रेम, न्याय और शांति का संदेश देकर प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को दुनिया के कोने-कोने में भेजा और लोगों को संदेश सुनाने को कहा। अभी भी ख्रीस्त की कलीसिया प्रेम, न्याय और शांति का वही संदेश सबको सुनाते हैं। वह केवल सुनाते ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत और सामूहिक तौर से उस संदेश को अपने जीवन में चरितार्थ भी करते हैं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में नौतनवा क्षेत्र के ओके पर विभिन्न विद्यालयों के फादर सिस्टर आदि लोग शामिल रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





