सपा सरकार बनी तो सड़कों का बिछेगा का जाल,रोहिन बैराज, महाव तटबंध का निर्माण– मुन्ना सिंह

सपा सरकार बनी तो सड़कों का बिछेगा का जाल,रोहिन बैराज, महाव तटबंध का निर्माण-- मुन्ना सिंह

सपा सरकार बनी तो सड़कों का बिछेगा का जाल,रोहिन बैराज, महाव तटबंध का निर्माण– मुन्ना सिंह
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और नौतनवा विधानसभा की जनता का मुझे आशीर्वाद मिला तो इस बार नौतनवा में 100 बेड का अस्पताल, महाव तटबंध पर जो खेल चल रहा है। वह खेल बंद हो जाएगा। रोहिन बैराज का निर्माण, रनिया पुर से खालीक गड़ तक पीच सड़क, एकसड़वा से टेढ़ी घाट तक पीच सड़क मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।
यह कहना है नौतनवा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह का।
शनिवार की देर शाम को सोनौली परिक्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान हुई मुलाकात में पूर्व विधायक नौतनवा ने कहा कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जुड़ना, महाव तटबंध के नाम पर किसानों, ग्रामीणों को छला जाता है, वह धंधा नहीं चलेगा। रोहिन बैराज का निर्माण, नौतनवा नगर में 100 बेड का अस्पताल, विधानसभा के सभी पतली सड़कों का निर्माण यह मेरी पहली प्राथमिकता में है।
श्री सिंह ने यह भी कहा कि यह भाजपा सरकार में किसानों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश है। महंगाई चरम पर है किसानों के धान खरीद नहीं हो पा रहा हैं। किसान खाद के लिए परेशान है।
सपा की सरकार बनी जंगल के किनारे तार बाड़ के साथ-साथ क्षेत्र के विकास का पूरा खाका तैयार है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे