सपाइयो ने अपने घरो पर बाधा झंडा, सरकार बनाने का लिया संकल्प–बैजू यादव
सपाइयो ने अपने घरो पर बाधा झंडा, सरकार बनाने का लिया संकल्प–बैजू यादव
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
समाजवादी पार्टी यूवजनसभा के प्रदेश सचिव बैजू यादव ने आज सोमवार को चौथे दिन भारत नेपाल सीमा पर स्थित बॉर्डर के सोनौली कस्बे के पिपरहिया गांव में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।
समाजवादी पार्टी के आवाहन पर बैजू यादव के नेतृत्व में सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के पदाधिकारियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगा कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और प्रस्तावित योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का कार्य कर रहे है।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के आवासों पर झंडा लगाने के दौरान बैजू यादव ने बताया कि.सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसंबर तक चलने वाले समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान चल रहा है।
श्री यादव ने कहा कि सपा ने पार्टी के झंडे से सियासी माहौल बनाने का फैसला लिया है, इसके लिए पार्टी के बूथ तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर, प्रतिष्ठान, साइकिल, दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाना अनिवार्य किया है।
सपा का झंडा लगाओ अभियान के दौरान मुख्य सप से नीरज गुप्ता, रियाज़ अहमद, राजू मद्देशिया, आशीष धवल, अहमद हुसैन, मनीष कन्नौजिया, मैनुद्दीन समानी, निज़ामद्दीन खान,विजय यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज उ०प्र०।





