नौतनवा-लड़की हूँ लड़ सकती हूं, कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर दिखाई ताकत
नौतनवा-लड़की हूँ लड़ सकती हूं, कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर दिखाई ताकत
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए चल रहे कार्यक्रम लड़की हूँ लड़ सकती हूं के तहत एक पदयात्रा नौतनवा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला जिसमें महिलाओं ने पदयात्रा कर अपनी ताकत दिखाई।
आज सोमवार की दोपहर को बड़ी संख्या में कांग्रेश पार्टी नौतनवा विधानसभा के कार्यकर्ता नौतनवा कस्बे की गांधी चौक पर एकत्रित हुए जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।
नौतनवा विधानसभा की कांग्रेस पार्टी के नेत्री रामाकांति त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम के तहत गांधी चौक से कांग्रेसी नेता पदयात्रा करते हुए मुख्य मार्ग से होकर भगत सिंह चौक होते हुए स्टेशन चौराहे के अटल चौक पर पहुंच कर पदयात्रा एक जनसभा के रुप में परिवर्तित हो गया ।
जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी की नेत्री रामाकांति त्रिपाठी ने कहां कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जिस तरह से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है उससे प्रतीत होता है कि महिलाएं अब राजनीति में खुलकर सामने आ गई हैं, महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में जहां महंगाई से आम आदमी त्रस्त है, वही बेरोजगारी एक समस्या बनकर उभरी है। समाज का हर वर्ग परेशान है चाहे वह किसान हो च नौकरी पेशा वाला।
काग्रेसी नेता विजय सिंह , सदा मोहन उपाध्याय, यंत्री प्रसाद मौर्य ,अनवर अली, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी यह दिखाती है कि आने वाला समय प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी का है। जिसके लिए महिलाओं को गांव गांव जाकर प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञा पत्र वितरित करना होगा, और उन्हें बताना होगा कि काग्रेस की सरकार आने पर प्रियंका गांधी उनके लिए किए गए सभी वादों को पूरा करेगी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के गंगाजल चौरसिया, राजन शुक्ला, उमेश साहनी, केसी पांडे, लव कुश प्रसाद शर्मा, इसरार अहमद, रमाकांति त्रिपाठी, राजकुमारी देवी, विमला देवी, मेहरून्निसा, मोनिका देवी, प्रमिला कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इस पदयात्रा में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रमाकांति त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































