नौतनवा- न्याय नहीं मिला तो 20 जनवरी से आमरण अनशन- अमित सिंह
नौतनवा- न्याय नहीं मिला तो 20 जनवरी से आमरण अनशन- अमित सिंह
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
न्याय नहीं मिला तो 20 जनवरी से नौतनवा तहसील में आमरण अनशन पर बैठने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में आत्मदाह करने की चेतावनी नौतनवा तहसील के एक अधिवक्ता ने दी है।
आज रविवार को नौतनवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नौतनवा तहसील के अधिवक्ता अमित सिंह ने मुख्यमंत्री एवं एसडीएम नौतनवा को भेजे गये पत्र में लिखा है कि कस्बे के गांधी चौक के पास एक भूमि क्रय किया। उक्त भूमि को कुछ लोगों द्वारा हड़पने की साजिश किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहां कि उन्हें बार बार फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जा रहे है। श्री सिंह ने यह भी कहां की जो जमीन हमने क्रय किया है उससे मुझे धमकी देने वालों का कोई लेना देना नहीं है। श्री सिंह ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





