नौतनवा कस्बे में पुलिस ने किया सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच

नौतनवा कस्बे में पुलिस ने किया सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच

नौतनवा कस्बे में पुलिस ने किया सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के नौतनवां कस्बे मे आगामी चुनाव के दृष्टिगत नौतनवा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे द्वारा कस्बे के बैंक, एटीएम, बाजार, चौक चौराहे सहित मुख्य मार्गों के पेट्रोल पंप पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों तथा कोरोना गाइड लाइन का भी पालन कराया जा रहा है।
बता दो कि आज सोमवार की दोपहर को नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप एटीएम और बैंकों संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों की जांच की गई और उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा राजेश कुमार पांडे ने कहा कि कप्तान के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच किया जा रहा हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे