नौतनवा- कांग्रेस पार्टी की नेत्री ने कई स्थानों पर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

नौतनवा- कांग्रेस पार्टी की नेत्री ने कई स्थानों पर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा लोहसी में आज कांग्रेस पार्टी की नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने महिलाओं के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं मौजूद रही।
आज सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नौतनवा विधानसभा के कई स्थानो पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने कहा कि लड़की होना अपने आप में एक गर्व की बात है और जिस प्रकार से लड़कियां समाज में अपना योगदान दे रही हैं वह इस बात को सरासर दर्शाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी से लड़कों एवं लड़कियों में भेदभाव नहीं करने, लड़कियों को भी समान अवसर एवं सही पोषण देने की अपील करते हुए उन्होने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रिय महा सचिव प्रियंका गांधी का नारा ,”लड़की हूं लड़ सकती हूं! को चरितार्थ करने की अवश्यक्ता बताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

[

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे