नौतनवा विधानसभा से चुनकर जाने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए–रमाकांती त्रिपाठी
नौतनवा विधानसभा से चुनकर जाने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए–रमाकांती त्रिपाठी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा से चुनकर जाने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए, जो कई बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी नौजवानों को समुचित रोजगार नहीं दे सके। क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी ने अब तक कोई प्रयास नहीं किया।
उक्त बातें आज शनिवार को नौतनवा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी की नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने इंडो नेपाल न्यूज़ से एक मुलाकात में बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार विधायक और सांसद बनने के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। किसानों की समस्या निरंतर बरकरार है। महाव तटबंध का टूटना और बाढ़ विभीषिका से क्षेत्र के किसान हर वक्त परेशान होते हैं। उनके समस्याओं के समाधान का किसी से प्रयास नहीं किया।
रमाकांती त्रिपाठी ने कहा कि मुझे अगर नौतनवा विधानसभा की जनता का आशीर्वाद और प्यार मिला तो सबसे पहले क्षेत्र से बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करूंगी। इस विधान सभा के तमाम गांव जो मुख्य मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें जो जोड़ने का प्रयास करूंगी। महाव तटबंध बधवाना मेरी पहली प्राथमिकता में है। उन्होंने यह भी कहां कि क्षेत्र के नौजवान, किसान की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































