सोनौली: हिमांशी और राजीव परिणय सूत्र में बंधे, लोगों ने दिए शुभाशीष
सोनौली: हिमांशी और राजीव परिणय सूत्र में बंधे, लोगों ने दिए शुभाशीष
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
महाराजगंज जिले के सोनौली कस्बे के निवासी प्रताप मद्धेशिया की बहन हिमांशी मद्धेशिया, राजीव मद्धेशिया निवासी भौराबारी कैंपियरगंज गोरखपुर के साथ आज बुधवार 10/02/2022 की रात को शुभ मुहूर्त के बीच एक-दूजे के हो गये। दोनों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिये। विवाह मंडप में दोनों ने एक-दूसऐ को वरमाला पहनायी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-अक्षत बरसा कर वर-वधु को शुभाशीष दी।
इस सादी समारोह में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के तमाम राजनैतिक व्यक्ति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु उपस्थित होकर वर वधु को सफल दांपत्य जीवन का आशीष प्रदान किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





