61 सीटों पर पांचवें चरण की मतदान जारी, इन दिग्‍गजों की साख दांव पर

61 सीटों पर पांचवें चरण की मतदान जारी, इन दिग्‍गजों की साख दांव पर

61 सीटों पर पांचवें चरण की मतदान जारी, इन दिग्‍गजों की साख दांव पर

पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग जारी।

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान रविवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया।
पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों के लिए मतदान हो रही है इस चरण में यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह और प्रतापगढ़ के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 692 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग जारी है।
मैदान में हैं ये बड़े चेहरे—
यूपी चुनाव के पांचवें चरण में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से मैदान में हैं। जबकि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं. इसके अलावा प्रतापगढ़ जिले में ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल समाजवादी गठबंधन के कैंडिडेट के रूप में बीजेपी को टक्कर दे रही हैं. यहीं की रामपुर खास विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी मैदान में हैं। जबकि अमेठी की पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह अमेठी सदर, तो योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (प्रयागराज पश्चिम), मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (प्रयागराज दक्षिण), राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (चित्रकूट विधानसभा सीट) और भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह (गोंडा सदर) समेत कई दिग्‍गज मैदान में हैं।
पटेल परिवार की साख दांव पर—
यूपी चुनाव के पांचवें चरण में अपना दल (एस) की चीफ अनुप्रिया पटेल की साख भी दांव पर है। भाजपा गठबंधन में उनके हिस्से में 17 सीटें आई हैं जिसमें से 7 प्रत्याशी इसी चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, अपना दल (कमेरावादी) से अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मैदान में हैं. वैसे अपना दल (एस) की चीफ ने अपनी मां के खिलाफ कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। जबकि अनुप्रिया की बड़ी बहन पल्लवी सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे