सोनौली- सन्यास दीक्षा कार्यक्रम संपन्न, स्वामी अखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने दी दीक्षा

सोनौली- सन्यास दीक्षा कार्यक्रम संपन्न, स्वामी अखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने दी दीक्षा

सोनौली- सन्यास दीक्षा कार्यक्रम संपन्न, स्वामी अखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने दी दीक्षा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल भारत सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे के सोनौलीश्वर महादेव मंदिर के महंत एवं शाश्वत सनातन अभ्यागत साधु समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी निखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आज शुक्रवार को फागुन शुक्ल पक्ष द्वितीया की शुभ घड़ी में बंगाल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चैतन्य महाप्रभु के अनन्य पुजारी एवं भक्त श्री गौतम गाैस्वामी को वैदिक सनातन संस्कृति में सन्यास परंपरा की दीक्षा दी। सन्यास कें उपरांत श्री गोस्वामी का नाम गौतमेश्वरा नंद सरस्वती हो गया ।
इसी मौके पर समाज सेवी एवं सेवानिवृत्त सैनिक रमेश चंद्र त्रिपाठी को शाश्वत सनातन अभ्यागत साधु समिति का गोरखपुर मंडल का
मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से अंबरीश त्रिपाठी, अर्चना दुबे, श्वेता शुक्ला, गुड्डू जायसवाल, विजय चौरसिया, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा सहित तमाम भक्तजनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे