सोनौली बॉर्डर :20 लाख के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
सोनौली बॉर्डर :20 लाख के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त जांच में पुलिस ने नेपाल जा रहे एक संदिग्ध
नेपाली नागरिक को करीब 20 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर स्थित घनश्याम नगर मोहल्ले में गश्त कर रहे थे । इस दौरान एक संदिग्ध युवक गली के रास्ते नेपाल जा रहा था उसे रोककर एसएसबी के जवानों ने उसकी तलाशी लिया तो जेब में छिपा कर रखा गया करीब 20 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय सिंह उम्र 24 वर्ष पिता का नाम चंद्रजीत क्षेत्री निवासी भैरहवां गल्ला मंडी रूपंदेही नेपाल बताया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत बीस लाख रुपए बताया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली ने बताया कि अजय सिंह नामक युवक को हीरोइन के साथ गिरफ्तार गया है। आवश्यक कार्रवाई कर चालान किया जा रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





