सोनौली बार्डर: मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
सोनौली बार्डर: मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे दो संदिग्ध युवकों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन तथा नशीली दवा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरो के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने व तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज मंगलवार को थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को मादक पदार्थ हेरोइन तथा नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिसिया पूछताछ मे एक ने अपना नाम अफताब खान उम्र 23 वर्ष नि0 वार्ड नं0 10 जानकीनगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज , दुसरे ने सुदीप गुरुंग पुत्र उद बहादुर गुरुंग उम्र 23 वर्ष नि0 वार्ड नं0 13 जीतगढी बुटवल जिला रुपन्देही नेपाल बताया है।
इस सम्बंध में मनोज कुमार राय प्रभारी निरीक्षक सोनौली ने बताया कि पकड़ें गये युवक के विरुद्ध धारा- 8/21/22/23 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया है।
महराजगंज उ०प्र०।





