सोनौली बॉर्डर; वाहनों के आवागमन को लेकर आज दिन भर रहा अफरा- तफरी
सोनौली बॉर्डर; वाहनों के आवागमन को लेकर आज दिन भर रहा अफरा- तफरी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
72 घंटे से सील भारत-नेपाल की सोनौली बार्डर खोल दी गई है। जिसके कारण आज दिन भर सोनौली में जाम का माहौल रहा। जाम की खबर पर एसडीएम नौतनवा सोनौली बॉर्डर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार की देर शाम को सीमा खुलते ही पहले पैदल आवागमन शुरू हुआ और आज शनिवार सुबह से मालवाहक व पर्यटक गाड़ियों के कारण दोनों ओर जाम लगा रहा ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली मनोज कुमार राय ने बताया कि बॉर्डर को आज शनिवार की सुबह ही पूरी तरह से खोल दिया गया है। सीमा पर तीन दिनों से विभिन्न प्रदेशों के कई दर्जन बसें फंसी थीं। सैकड़ों छोटे वाहन भी रुके हुए थे। जिसके कारण कस्बे में कुघ घंटे जाम की स्थिति रही लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





