वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक, हुआ स्वागत

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक, हुआ स्वागत

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक, हुआ स्वागत

भारत- नेपाल के सोनौली कस्बे में अघोषित विद्युत कटौती के प्रश्न को मुस्कुराकर टाल विधायक

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल के भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में स्थित कार्यालय पर पहुंचे विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का श्री जायसवाल ने बड़े गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री त्रिपाठी नंदलाल जायसवाल से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाने और तमाम  औपचारिक वार्ता की ।
बता दें कि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज शुक्रवार को नौतनवा विधानसभा के भ्रमण पर थे। इस दौरान वह सोनौली कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता प्रेम सिंह के चचेरे भाई रामचंद्र सिंह की माता के देहांत पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किए । इसी बीच इंडो नेपाल न्यूज़ द्वारा विधायक नौतनवा से सोनौली में अघोषित विद्युत कटौती पर जब सवाल किया गया तो वह मुस्कुराकर बात को टाल गए।
इसी क्रम में सोनौली के भारतीय जनता पार्टी के जिला सहसंयोजक विदेश संपर्क विभाग रवि वर्मा के घर पहुंच कर उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संतवाना प्रकट किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान, सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, महेंद्र जायसवाल, विशुनदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे