सोनौली- समाजवादी नेता बैजू यादव ने कराया रोजा अफ्तार, लोगों ने मांगी दुआ

सोनौली- समाजवादी नेता बैजू यादव ने कराया रोजा अफ्तार, लोगों ने मांगी दुआ

सोनौली- समाजवादी नेता बैजू यादव ने कराया रोजा अफ्तार, लोगों ने मांगी दुआसोनौली- समाजवादी नेता बैजू यादव ने कराया रोजा अफ्तार, लोगों ने मांगी दुआ
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
तपती गर्मी में दिनभर भूखे-प्यासे रहकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रमजान के रोजे रख रहे हैं। मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा व सबसे लंबा चलने वाला त्यौहार पाक माह रमजान हैं। इस माह में रोजे का खास महत्व होता है।
बता दे कि आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं आदर्श नगर पंचायत सोनोली अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी बैजू यादव ने कस्बे के एक मैरिज हाल में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन कर करीब 400 रोजेदारों को अफ्तार कराया।
इस मौके पर बैजू यादव ने कहा कि हिन्दु – मुस्लिम भाईयों का परस्पर एक-साथ मिलना, एक-दूजे की भावनाओं को समझना और सुख-दुःख में बराबर शरीक होना इंसानियत का पैगाम देता है।
माहे रमजान रहमत, बरकत और जहन्नम से आजादी का संदेश देता है। एक-दूजे के प्रति मोहब्बत और भाईचारे के साथ इंसान का ईमान रमजान के पाकीजा माह में मूसल यानि मजबूत हो जाता है। उन्होंने यह भी कहां कि शहर ,प्रदेश एवं देश में अमन और शांति के लिए आज दुआ की गई है।
रोजा अवतार कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज गुप्ता, करम हुसैन, पप्पू खान, सुमित जायसवाल, रियाज अहमद ,मैनुद्दीन समानी,  राजकुमार नायक मौलाना असगर अली मोहम्मद अली करम हुसैन   सदरे आलम उर्फ पंडित अबास अली, इकराम अली, सहाबुद्दीन आदि अमजद अलीसभासद निजामुद्दीन, क्यामुद्दीन, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे