नौतनवा: भाजपा नेता का घर सैकड़ों ई रिक्शा चालकों ने अपने वाहनो के साथ घेरा

नौतनवा: भाजपा नेता का घर सैकड़ों ई रिक्शा चालकों ने अपने वाहनो के साथ घेरा

नौतनवा: भाजपा नेता का घर सैकड़ों ई रिक्शा चालकों ने अपने वाहनो के साथ घेरानौतनवा: भाजपा नेता का घर सैकड़ों ई रिक्शा चालकों ने अपने वाहन के साथ घेरा

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क;
ई रिक्शा चालक सोनौली में रंगदारी करने वाले लोगों से दुखी होकर आज सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे न्याय के लिए नौतनवा कस्बे के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जयसवाल के आवास पर बड़ी संख्या में ई रिक्शा लेकर चालक पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
बता दें कि नौतनवा से सोनौली व अड़ोस पड़ोस के गांव तक रिजर्व जाने के लिए लोग ई-रिक्शा का सहयोग लेते हैं। ऐसे में सोनौली में कुछ लोग दबंगई के बदौलत रिक्शा चालकों को धमका रहे हैं और प्रशासन उनकी बातों को अनसुनी कर रहा है।
ई रिक्शा चालक जिनकी संख्या सैकड़ों में है आज दबंगों से दुखी होकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जयसवाल के आवास पर ई रिक्शा चालक अपने रिक्शे के साथ उनके आवास पर पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। जिस पर भाजपा नेता जितेद्र जायसवाल ने रिक्शा चालकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ भाजपा सरकार मे किसी भी दशा में अन्याय नहीं होगा उन्हें न्याय मिलेगा और गुंडे को खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे