जेल में चल रहा था बड़ा खेल, जेलर, डिप्टी जेलर व 2 बंदीरक्षक सस्पेंड

जेल में चल रहा था बड़ा खेल, जेलर, डिप्टी जेलर व 2 बंदीरक्षक सस्पेंड

जेल में चल रहा था बड़ा खेल, जेलर, डिप्टी जेलर व 2 बंदीरक्षक सस्पेंड
आई एन न्यूज आज़मगढ़ डेस्क:
आज़मगढ़ में एक दिन पूर्व डीएम व एसपी आजमगढ़ ने संयुक्त टीम के साथ मंडलीय कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान 12 मोबाइल, 98 पुड़िया अवैध गांजा, चार्जर, नकदी व अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुआ था। 08 बंदियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कार्रवाई को संज्ञान में लेते हुए डीजी जेल ने जेलर, डिप्टी जेलर व 2 बंदीरक्षकों को सस्पेंड किया है। जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज, (थाना कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर व मुबारकपुर) के थाना प्रभारी मय हमराह, स्वाट टीम व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण के साथ संयुक्त रूप से मंडलीय कारागार आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बंदियों के बैरकों से 12 अदद मोबाइल, 98 पुड़िया अवैध गांजा, 04 चार्जर, 01 LED टीवी, व अन्य प्रतिबंधित सामग्री व नगदी बरामद किये गये।
इस सम्बन्ध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 290/22 धारा 42 कारागार अधिनियम व 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम 08 बंदियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अन्य बंदियों के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। नामजद में बन्दी/अभियुक्तो का नाम- 1. राकेश राय, 2. शेषधर यादव, 3. मनीष सिंह, 4. कमलेश, 5. प्रकाश जायसवाल, 6. अरविन्द यादव हैं। FIR में बरामदशुदा मोबाइल फोन के प्रयोगकर्ता नाम पता अज्ञात 8. अज्ञात हैं। कुल 18,348/- रूपया नगद व अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुआ था। इस छापेमारी के बाद जेल में से हड़कंप मचा हुआ है।
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे