मुंबई में फिर बढ़े 6 रुपये प्रति किलो सीएनजी गैस के दाम
मुंबई में फिर बढ़े 6 रुपये प्रति किलो सीएनजी गैस के दाम, 20 दिनों के भीतर दो बार में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी :
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
मुंबई में आज बुधवार को सीएनजी गैस के दामों में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई है । इसी के साथ अब मुंबई में सी एन जी के दाम हो गये हैं 86 रुपये प्रति किलो । पिछले 20 दिनों के भीतर 10 रुपये प्रति किलो सी एन जी गैस के दाम बढ़े हैं । इन्हीं 20 दिनों के दर्मियान ये दूसरी और अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है । इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा । एक तो पहले से ही लोग महंगाई के बोझ के तले दबे हुए हैं उपर से और बोझ बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है । वहीं दूसरी तरफ टैक्सी और आटो रिक्शा वालों की भी परेशानी बढ़ गई है । क्योंकि मुंबई में टैक्सी और आटो रिक्शा सीएनजी से ही चलते हैं ।
( मुंबई महाराष्ट्र )





