ITBP के 39 जवानों को ले जा रही सिविल बस 200 फीट नीचे नदी में गिरी

ITBP के 39 जवानों को ले जा रही सिविल बस 200 फीट नीचे नदी में गिरी

देश की बड़ी खबर: ITBP के 39 जवानों को ले जा रही सिविल बस 200 फीट नीचे नदी में गिरी
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को ITBP के जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 39 जवानों को ले जा रही ये एक सिविल बस थी। जिसका ब्रेक फेल होने के बाद नदी में गिर गई। अभी तक इस घटना में 6 जवान शहीद होने की खबर है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों को यह बस वापिस ला रही थी कि अचानक फिसलन के चलते पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है।
(सुत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे